ललितपुर

क्रेडिट कार्ड से हजारों रुपये उड़ाये

अज्ञात व्यक्ति पर लगे आरोप, एफआईआर दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विभिन्न कम्पनियों में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड के जरिए हजारों रुपये जबरन काट लिये जाने का आरोप लगाते हुये पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गयी है। एसपी ने मामले को संज्ञान लेते हुये एफआईआर दर्ज कर विवेचना किये जाने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिये हैं। शहर क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा करीमनगर डेम रोड निवासी भीम कुमार पुत्र माता प्रसाद ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उसका क्रेडिट कार्ड बना हुआ है। आरोप है कि 24 जून 2025 को उसके क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुये 87 हजार रुपये काट लिये गये, जो कि अलग-अलग हैं, जिनमें 85 हजार रुपये जुमेटो में एवं 2 हजार रुपये मंत्रा में काटे गये है। इसके अलावा 24 जून को ही दूसरे एसबीआई कार्ड से 35 हजार रुपये निकाल लिये गये, वह भी अलग-अलग हैं, जिनमें 17 हजार रुपये पंयू में काटे गये, जिनकी छाया प्रति भी पीडि़त द्वारा एसपी के समक्ष रखी गयी हैं। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (2), 318 (4) व आई.टी. एक्ट की धारा 66 डी के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button