गाजियाबाद
राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ गाजियाबाद की मासिक बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ गाजियाबाद की मासिक बैठक का आयोजन पूर्वी जवाहर नगर में युवा महामंत्री पंडित मंथन शर्मा के निवास स्थान पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित ऋषिपाल शर्मा जी ने की।
बैठक का आवाहन युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट नारायण दत्त शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें समाज की वर्तमान समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को सशक्त बनाने, ब्राह्मण समाज की एकता, अधिकारों एवं संस्कृति की रक्षा तथा युवा मोर्चा के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रवेश दत्त भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अंकुर शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित मुकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद पंडित कैलाश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट नारायण दत्त शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष पंडित सोमपाल वशिष्ठ, युवा जिला मंत्री पंडित कैलाश शर्मा, युवा मीडिया प्रभारी पंडित जतिन शर्मा सहित युवा जिला मंत्री पंडित अमित शर्मा, पंडित सत्येंद्र शर्मा, पंडित कपिल कौशिक, पंडित कुंदन शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।




