ललितपुर

पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला अस्पताल के प्रसवोत्तर केन्द्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएमओ के समक्ष अनीता पाल नाम की महिला ने अभियान का फीता काटकर शुभांरभ किया। सीएमओ ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का बूथ दिवस मनाया जा रहा है। 15 से 19 दिसंबर तक टीम द्वारा घर-घर भ्रमण कर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। बी टीम एक्टिविटी 22 दिसंबर 2025 को संपादित की जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो का संक्रमण बना हुआ है। दोबारा संक्रमण का खतरा न हो इसलिए चिन्हित जनपदों में पल्स पोलियो का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने समस्त जनमानस से अपने 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु अपील की। इस दौरान सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद, प्रतिरक्षण अधिकारी डा.शिवप्रकाश, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डा.सौरभ सक्सेना, परामर्शी चिकित्सक डा.हुसैन खान, चिकित्सा अधिकारी डा.राजेश भारती, एसएमओ डब्लूएचओ डा.सुमित बघेल, डीएमसी यूनिसेफ सबा परवीन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ललितपुर एवं प्रसवोत्तर केन्द्र जिला चिकित्सालय ललितपुर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button