सीकर
आभावास में जीण माता का जागरण भंडारा आयोजित हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर आभावास । ग्राम पंचायत आभावास में जीण माता का जागरण रविवार को आयोजन किया गया। सुरेश सीगड़ ने बताया जीण माता जी के वार्षिक जागरण में भजन गायक अशोक कुमार सैनी रामपुरा खंडेला एंड पार्टी द्वारा जीण माता के भजनों की प्रस्तुति दी ।जीण माता के भोग लगाकर भंडारे लगाया गया। जीण माता व सालासर बालाजी मंदिर परिसर को रंग बिरंगी एवं रोशनी व फूल मालाओं से सजाया गया। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पंगतप्रसादी ग्रहण की



