गाजियाबाद

लोनी की नाईपुरा कॉलोनी में महिला की हत्या से फैली सनसनी, दो आरोपी पकड़े गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लोनी (गाजियाबाद) :  लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में एक 28 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी परिचित महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वारदात को अंजाम देकर भाग मौके से मुख्य आरोपी पिंटू और उसके एक साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका पिंकी मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली थी। कुछ महीने पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से बुलंदशहर निवासी पिंटू से हुई थी। शनिवार को दोनों की मुलाकात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में हुई। इस दौरान पिंकी के साथ उसकी एक रिश्तेदार युवती भी मौजूद थी।

बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पिंटू ने महिला पर घातक हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते पिंकी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद साथ मौजूद युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और भागने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button