बाराबंकी

अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम समेत चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी।  लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर   पर करौंदी मोड़ के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शिव किशोर यादव पुत्र रामसेवक यादव निवासी रामभी, थाना हैदरगढ़ तथा सुभाष कुमार पुत्र जियालाल निवासी सातनपुरवा, थाना शिवरतनगंज अपनी-अपनी बाइक से यात्रा कर रहे थे। वहीं आयुष पुत्र गोविंद (8 वर्ष) निवासी त्रिवेदीगंज और गौरव त्रिवेदी पुत्र रमेश शंकर त्रिवेदी निवासी हवेली भी हादसे में घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि शिव किशोर यादव बीएससी एग्रीकल्चर का परीक्षा पत्र देकर राम खेलावन महाविद्यालय से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करौंदी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एनएचएआई एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुभाष कुमार, गौरव त्रिवेदी और शिव किशोर यादव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि आठ वर्षीय आयुष का उपचार भी जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है। दुर्घटना की खबर से घायलों के परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button