गोड्डा

रंगमटिया के समीप अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराई, सवार बाल-बाल बचे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगमटिया के पास गुरुवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी युवक बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि सभी सवार युवक नशे की हालत में थे। बताया गया कि वे दुमका से किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होकर गोड्डा लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार और नशे की वजह से वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। टक्कर से बिजली का खंभा झुक गया, जिससे क्षेत्र में कुछ समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को कार से बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button