जामताड़ा
कार्यशाला में खरीफ फसल की तकनीकी की दी गई जानकारी

राजकुमार मंडल
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, जामताड़ा (झा०खं०), विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कर्माटांड़ प्रखण्ड के आम दंगल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिक संजीत कुमार सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा जामताड़ा, संजय कुमार सिंह, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक विजय कुमार , कृषक मित्र महिला किसान दीदी और अन्य किसान उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में खरीफ मौसम में बीज प्रताप तथा कृषि सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी विधिवत दी गई। कार्यशाला में खरीफ फसल की तकनीकी सम्बन्धित कई अहम जानकारी साझा किया गया।