रांची

झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन एवं झारखंड श्रमिक संघ का केन्द्रीय महाधिवेशन सम्पन्न

Central convention of Jharkhand Colliery Mazdoor Union and Jharkhand Shramik Sangh concluded

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची स्थित सीएमपीडीआई रविन्द्र भवन में झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन एवं झारखंड श्रमिक संघ का केन्द्रीय महाधिवेशन सम्पन्न हुआ। महाधिवेशन को संचालन अध्यक्ष मण्डली में सर्व श्री शिबू सोरेन, माथुर प्रसाद महतो, विनोद पांडे, विजय हांसदा एवं फागू बेसरा तथा संचालन मंडली में सर्व श्री संजीव बेदीया, जय नारायण महतो, शैलेंद्र मैथी, अखिलेश महतो उर्फ राजू ने किया।इस महाधिवेशन का मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से एवं विशिष्ट अतिथि माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। इस महाधिवेशन में लगभग पांच सौ प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ऑनलाइन महाधिवेशन संबोधित किया। मजदूरों एवं विस्थापितों के लिए संगठन को मजबूत करने का आहवान किया। महाधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित किया गया है, निजीकरण, मजदूर विरोधी चार श्रमिक कोड का विरोध मजदूरों व विस्थापितों के अधिकार के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। विस्थापित रैयतों को भूमि का मुआवजा बाजार दर के चार गुना देने सभी योग्य अठारह वर्ष से ऊपर बिस्थापित बेरोजगारों को नौकरी पुनर्वास के तहत पच्चीस डिसमिल भूखंड में निर्मित पक्का मकान भूमि के बदले भूमि कोल इंडिया में रैयतों को शेयर पॉटर बनाना शामिल हैं। कोल इंडिया का पुनर्वास नीति 2012 को संशोधन कर पुनर्वास भु-अर्जन कानून 2013 के मुताबिक बनाने का मांग किया गया है। बंदोबस्त गैरमौजूरवा खास एवं वन भूमि अधिकार के तहत प्राप्त वन पट्टा धारित रैयतों को मुआवजा देने की मांग शामिल है।09 जुलाई को राष्ट्र व्यापी आम हड़ताल झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन शामिल होगा। केंद्रीय महाधिवेशन में अगले कार्यकाल के लिए केंद्रीय समिति सदस्यों का घोषणा एवं कार्यकारणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। सर्वसम्मति से झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन का केंद्रीय अध्यक्ष श्री शिबू सोरेन, उपाध्याय सर्वश्री मथुरा प्रसाद महतो, विनोद कुमार पांडेय, महासचिव श्री फागू बेसरा, सचिव जय नारायण महतो, कोषाध्यक्ष सोनाराम मांझी चुने गए हैं। झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री शिबू सोरेन, महासचिव श्री फागू बेसरा, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र मैथ्यू, कोषाध्यक्ष श्री संजीव बेदिया चुने गये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button