हजारीबाग

चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में हादसा

हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत,परिजनों ने किया हंगामा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हज़ारीबाग चुरचू प्रखंड क्षेत्र के 15 माइल स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट परिसर में ही एक अनियंत्रित हाइवा JH 02BM9340 की चपेट में आने से (45) वर्षीय मजदूर नरेश महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक नरेश महतो रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालसागरा निवासी (पिता- देवनाथ महतो) थे। वे पिछले 10 वर्षों से भी अधिक समय से इस फैक्ट्री में कार्यरत थे और परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। घटना शाम लगभग 5:15 बजे शाम जब मजदूर डयूटी कर के बाबर निकलने जा रहे थे। तब कि बताई जा रही है।
मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो छोटे बच्चों को छोड़ गए एक 13 वर्ष का बेटा नीरज कुमार और डेढ़ साल की एक मासूम बेटी है।नरेश महतो की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों का हंगामा घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण प्लांट परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों का आक्रोश बना हुआ था। परिजनों का स्पष्ट कहना है कि जब तक प्लांट मालिक की ओर से उचित मुआवजा और मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक शव को उठने नहीं दिया जाएगा। जिसमें 50 लाख रुपये मुआवजा और दोनों बच्चों (बेटा-बेटी) की पढ़ाई-लिखाई और लालन-पालन का पूरा खर्च।
बेटी की शादी तक के समस्त खर्च की गारंटी।
परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी। घटना की सूचना स्थानीय चरही पुलिस प्रशासन को दे दी गई है मौके पर घटना स्थल पर पहुंचे हैं। मामला को शांत करने में लगे हैं वहीं हाइवा के ड्राइवर को भी पकड़ के रखा गया है।मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन और प्लांट प्रबंधन परिजनों को समझाने व मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटे हैं। मौके पर झामुमो चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में हादसा: हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा। घटना की सूचना स्थानीय चरही थाना प्रभारी अजित कुमार चुरचू आँचल अधिकारी ललित राम व पुलिस प्रशासन मौके पर घटना स्थल पर पहुंचे हैं। मामला को शांत करने में लगे हैं वहीं हाइवा के ड्राइवर को भी पकड़ के रखा गया है।मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन और प्लांट प्रबंधन परिजनों को समझाने व मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटे हैं वंही बड़े पैमाने पर महिला पुलिस बल को भी बुलाया गया है। मौके पर बिष्णुगढ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चरही थाना प्रभारी अजीत कुमार आँचल अधिकारी ललित राम व झामुमो हजारीबाग जिला सचिव नीलकंठ महतो चुरचू प्रखंड के प्रतिनिधि इंदिरा पंचायत के पूर्व मुखिया दशरथ महतो बालकुमार महतो आजसू विधायक प्रतिनिधि परमेश्वर महतो  सहित आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button