बरेली

बाबा रामदास पीजी कॉलेज में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत चित्र सेवा कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बाबा रामदास पीजी कॉलेज, भोलापुर में बुधवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत चित्र सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राहुल दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि ने विकसित भारत @2047 को लेकर विचार व्यक्त किए और छात्र-छात्राओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर सराहना की। प्रबंधक आर.डी. गुप्ता ने आभार जताया, प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने भी विकसित भारत पर अपने विचार रखे।
इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डॉ. कृष्ण वीर सिंह, मोहित सक्सेना, राखी सक्सेना, निरुपमा, डॉ. श्याम बाबू, डॉ. सायमा सिद्दीकी, डॉ. अल्का यादव, प्रियम यादव सहित स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button