बाराबंकी

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक ने 2 DSP को दी विदाई

सेवानिवृत्त हुए जगतराम कनौजिया और आलोक पाठक, फूलमाला पहनाकर किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी में 30 सितंबर 2026 को दो पुलिस उपाधीक्षकों को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने उन्हें ससम्मान विदा किया।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक जगतराम कनौजिया और आलोक कुमार पाठक शामिल हैं। एसपी ने उन्हें फूलमाला पहनाई और स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें क्षेत्राधिकारी नगर मोहम्मद आफताब आलम, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर शक्ति सिंह, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ समीर सिंह और प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार शामिल थे। अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button