सिंगरौली

एनटीपीसी सिंगरौली में मनाया गया 11वां “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 की थीम “एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग” बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर मे स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में योग प्रशिक्षक नरेंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड एवं  रश्मि गुप्ता द्वारा सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कराया गया एवं योग-स्वास्थ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर राजीव अकोटकर (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली) ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ हमें यह याद दिलाती है कि हमारा स्वास्थ्य और प्रकृति एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम यह स्मरण करें कि इसकी वास्तविक भावना दैनिक अभ्यास में निहित है। यह केवल ‘योग दिवस’ नहीं, बल्कि ‘योग वर्ष’ होना चाहिए — जिसे हम अपने रोज़मर्रा के जीवन में अपनाकर संपूर्ण स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन प्राप्त कर सकते हैं।”
डॉ. अंबेडकर भवन में जीवन को सुखद एवं सरल बनाने के लिए योग प्रशिक्षक नरेंद्र मोहन गुप्ता एवं  रश्मि गुप्ता ने विभिन्न आसन कराए तथा प्राणायाम के आयाम सिखाए। उपस्थित लोगों ने भी अपने जीवन में योग को अपनाने तथा सामाजिक स्तर पर योग की उपयोगिता से सभी को अवगत कराने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के राजीव अकोटकर, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सिंगरौली), पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (रसायन), अजीत कुमार सिंह , महाप्रबंधक (मैकानिकल मैंटेनेंस),पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा (वनिता समाज) अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारीगण एवं वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएं तथा एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, बच्चे आदि उपस्थित रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button