हापुड़
देर रात दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर किया उत्पात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। युवक की शादी में मिली गाड़ी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया जबकि वहीं घर की खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की और ईंट-पत्थर भी बरसाए। घर में किए गए बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद पांडे ने बताया कि, पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है । मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । कार्यवाही की जा रही है ।




