गोड्डा

गोड्डा के डुमरिया मे वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गोड्डा। सदर प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया गांव में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। दौरान वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार के निदेशक अंजनी कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर शिविर में शामिल हुए।पंचायत भवन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उन्हें प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गई। साथ ही साथ  साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानन्द जायसवाल, बैंक ऑफ इंडिया के उपमहाप्रबंधक संतोष कुमार सिंहा और उपआंचलिक प्रबंधक अवरंतनु चंदा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार भी उपस्थित थे। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया, गोड्डा शाखा के प्रबंधक चंचल चमन, बैंक ऑफ इंडिया मोतिया डुमरिया शाखा के प्रबंधक शजयंत कुमार, एसबीआई सिकटीया शाखा के प्रबंधक अनुराग व ग्रामीण बैंक मोतिया के आशीष कुमार ठाकुर मौजूद थे।श्री अंजनी कुमार ठाकुर ने सबका लाभ बताते हुए बताया कि लोगो को जरूर जुड़ना चाहिए और अब लाभ का समय आया है तो लोगों को अधिकतम लाभ भी बैंकों के द्वारा दिलवाया जाए।उन्होंने सभी आए ग्राहकों का आभार प्रकट किया । अंत में ल डी एम श्री चन्दन कुमार चौहान के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन सौंपा गया।
इस शिविर को सफल बनाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया गोड्डा शाखा के वरीय प्रबंधक श्री चंचल चमन और बैंक ऑफ इंडिया मोतिया डुमरिया शाखा के प्रबंधक श्री जयंत कुमार  द्वारा हर संभव प्रयास किया गया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आग्रह किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button