जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय , पुलिस अधीक्षक कुवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें आबकारी विभाग, एनसीबी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, खाद्य सुरक्षा, औषधि विभाग, क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो आदि प्रमुख हैं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाना और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। बैठक में विभागों द्वारा गत माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित दवाइयो की फैक्ट्री व मेडिकल स्टोर पर निरंतर निरीक्षण करते हुए अधिकारी दवाइयो में नशीले पदार्थ की मिलावट को रोकने हेतु जांच करते रहें। जिलाधिकारी ने औषधि विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा अगर कोई भी मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के पाया जाता है तो उसे तत्काल सील किया जाए तथा उस पर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए तथा l बैठक में अपर जिलाधिकारी , उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



