नववर्ष पर पुलिस अलर्ट – ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्यवाही करते हुए 199 शराबियों पर गिरी गाज…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – नववर्ष को लेकर हापुड पुलिस और यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है ।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों की अल्कोल की जांच की । नववर्ष को लेकर हापुड पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। जिसके अंतर्गत पूरे जिले से 199 शराबियों और सड़क पर उत्पात मचाने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की गई है ।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नववर्ष 2026 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन पुलिस किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त करने के मूड में दिखाई नहीं दे रही हैं है । नए साल के जश्न में नशे और हुड़दंग को रोकने के लिए हापुड़ पुलिस ने पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। यातायात पुलिस की टीमों ने प्रमुख सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चालकों की अल्कोहल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वालों और सड़क पर उत्पात मचाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। शराबियों के खिलाफ हुए एक बड़े एक्शन में जिले भर में कुल 199 शराबियों पर गाज गिरी है। इनमें पिलखुवा क्षेत्र से 58, हापुड़ नगर से 30, धौलाना से 30, बाबूगढ़ से 25, हापुड़ देहात से 15 और अन्य थाना क्षेत्रों से बाकी लोग शामिल हैं। इन सभी पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में ड्राइविंग के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। हापुड़ पुलिस का साफ संदेश है कि नववर्ष का जश्न सुरक्षित और अनुशासित तरीके से मनाया जाए। अवैध पार्टियों, शराब के दुरुपयोग और किसी भी तरह के हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। यातायात पुलिस ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल कर वाहन चालकों की जांच कर रही है। पुलिसकर्मियों की नाइट ड्यूटी बढ़ा दी गई है और प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक जारी रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। यदि कोई नशे में गाड़ी चलाता पकड़ा गया तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है।




