किसान संघ ने की कई मांगें

किसान संघ ने की कई मांगें:पौरारा गंगा घाट पर पुल निर्माण, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमरोहा : गंगेश्वरी ब्लॉक स्थित गांव पौरारा में भारतीय किसान संघ की बैठक हुई। किसान संघ ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। पौरारा गंगा घाट पर पुल निर्माण की शासन द्वारा की गई घोषणा पर अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग पर घरेलू मीटरों में अनियमित बिल जारी करने का आरोप लगा। आपूर्ति विभाग द्वारा कई पात्र राशन कार्ड धारकों के कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। लेखपालों द्वारा गांवों में अंश बंटवारा गलत तरीके से किया गया है। किसानों ने मांग की है कि प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर इसे सही किया जाए।
क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या से किसान परेशान हैं। इन पशुओं को गौशाला भेजने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है।
बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, मुकेश ठाकुर, राहुल, दिनेश, राजेश सैनी, ओमपाल सिंह, राजेश्वर, रामवीर, अमित चंद, लक्ष्मी नारायण गिरी, तेजराम सैनी, प्रेम ठाकुर, मोहन पाल सिंह, राकेश और वीर सिंह सैनी समेत कई किसान मौजूद थे।



