झांसी
घनेंद्र सिंह ने किया कुष्ठ रोगियों को फल वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं बाहर संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष बालकृष्ण कुशवाहा के पुत्र घनेंद्र सिंह ने अपना जन्मदिन अनोखे ही ढंग से मनाया । जिसमें उन्होंने केक न काटकर सर्वप्रथम सखी के हनुमान मंदिर पर जाकर दर्शन किया उसके पश्चात बुंदेलखंड पोस्ट आश्रम लक्ष्मी गेट बाहर जाकर वहां पर निवास करने वाले कुष्ठ रोगियों को खिचड़ी एवं फल वितरित कर अपना जन्मदिन मनाया । उन्होंने युवा साथियों से अपील की जन्मदिन तथा अन्य किसी मौके पर गरीबों की सेवा करें उनको उपहार दें तभी आपका जन्मदिन मनाना सफल होगा हमेशा कुछ ना कुछ नया करते रहें ।उनके साथ करण सिंह कुशवाहा फौजी, रोहित कुशवाहा, प्रशांत कुशवाहा, कन्हैया अहिरवार ने उनके इस कार्य में सहयोग किया ।


