राजनीतिराजस्थानराष्ट्रीय

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम

इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मिले सिर्फ 1 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी भी रहा इनसे आगे

डीडवाना । परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 में कांग्रेस की हिना खानम् ने 376 वोट हासिल कर 181 वोट से जीत दर्ज की। निर्दलीय रसीद खां को 195 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी कैलाशचन्द को सिर्फ 1 वोट मिला, जबकि ठडळअ को भी 1 वोट मिला।
परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 का चुनाव परिणाम इन दिनों चर्चा में है। यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कैलाशचन्द को सिर्फ 1 वोट मिला। खास बात यह रही कि इसी वार्ड में ठडळअ को भी 1 वोट मिला। यानी भाजपा प्रत्याशी और ठडळअ का आंकड़ा बराबर रहा। वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां को 195 वोट मिले। इस तरह हिना खानम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रसीद खां को 181 वोट से हराया।
573 वोट पड़े, भाजपा के खाते में सिर्फ एक
वार्ड के नतीजों का गणित भी काफी दिलचस्प है। कुल 573 वोट पड़े। इनमें कांग्रेस को 376, निर्दलीय को 195, भाजपा को 1 और ठडळअ को भी 1 वोट मिला। कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा प्रत्याशी से 375 वोट ज्यादा मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा से 194 वोट आगे रहे। प्रत्याशियों को मिले वोटों की बात करें तो हिना खानम् (कांग्रेस) को 376, रसीद खां (निर्दलीय) को 195 और कैलाशचन्द (भाजपा) को सिर्फ 1 वोट मिला। ठडळअ के खाते में भी 1 वोट गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button