गोड्डा

अवैध विदेशी शराब के खिलाफ अभियान तेज

दो वाहन सहित 480 बोतल जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार, 13 नवंबर 2025 को ग्रामिणों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोड्डा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस.के. लाइन होटल, पाण्डूबथान स्थित संथाली बस्ती के पीछे खाली मैदान में अवैध विदेशी शराब की बिक्री हेतु पिकअप एवं बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में शराब लोड की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु त्वरित रूप से छापामारी टीम गठित की गई। टीम द्वारा बताए गए स्थल पर छापामारी करते हुए संथाली बस्ती के पीछे खाली मैदान से दो वाहनों में लदी कुल 480 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों वाहनों के साथ शराब को जब्त कर लिया है।
*जब्त वाहन एवं शराब का विवरण*
 महिन्द्रा बोलेरो पिकअप (रजि. सं.– BR-21GA-4371)
रॉयल चैलेन्जर कंपनी, 375 ml
5 पेटी – कुल 120 बोतल
महिन्द्रा बोलेरो (रजि. सं.– BR-10P 5537)
रॉयल स्टैग कंपनी, 375 ml
10 पेटी – कुल 240 बोतल
आइकोनिक व्हाइट कंपनी, 375 ml
5 पेटी – कुल 120 बोतल
*कुल बरामद शराब – 480 बोतल*
छापामारी टीम में शामिल अधिकारी
1. दिनेश कुमार महली – पु०नि० सह थाना प्रभारी, नगर थाना गोड्डा
2. पु०अ०नि० रोहित कुमार यादव
3. पु०अ०नि० राहुल कुमार चौबे
4. पु०अ०नि० भोलानाथ दास
5. स०अ०नि० बलजित सिंह एवं थाना सशस्त्र बल
पुलिस ने इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या–223/2025 दर्ज कर लिया है। कांड में संलिप्त वाहन स्वामी एवं चालक की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी जारी है। पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अभियान को और तेज करने की बात कही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button