व्यापारिक संगठनों के समर्थन मे बंद रहेगी अनाज मण्डी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: खैरथल की अनाज मंडी कमेटी ने व्यापारिक संगठनों के द्वारा 19 सितम्बर और 20 सितंबर को रखे जा रहे बंद के समर्थन मे अनाज मण्डी बंद रखने का निर्णय लिया है जारी विज्ञप्ति के अनुसार मण्डी मे खरीद बिक्री कार्य नही होगा किसानो से अपील की गई है अवकाश मे मण्डी फसल लेकर ना आये
मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद के सभापति चुनाव मे सत्ता पक्ष के दवाब मे नेताओ और उनके समर्थक व्यापारियों को पर नाजायज दबाव और झूठी शिकायते की जा रही है जिससे शहर के व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार सुबह विभिन्न व्यापारिक यूनियनों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने आपस में बैठक कर अनिश्चितकालीन खैरथल बंद रखने का निर्णय लिया।
बैठक के दौरान विभिन्न यूनियनों ने अपने-अपने स्तर पर चर्चा के बाद बंद के समर्थन में निर्णय लिया।
व्यापारियों का कहना है कि संबंधित मामलों को लेकर वे अपना विरोध दर्ज कराते हुए अनिश्चितकालीन बाजार बंद रखेंगे।



