पाकुड़

योग गुरु बाबा रामदेव ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Yoga guru Baba Ramdev reached Nemra and paid tribute to the late Rupi Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

रांची/ रामगढ़। प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के आगमन और संवेदनाओं के प्रति आभार जताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button