पाकुड़

आदिम जनजाति समाज के परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु शिविर आयोजित

Camp organized to give benefits of government schemes to families of primitive tribal society

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखण्ड के सोनाधनी पंचायत के पटवारा और सोनाधनी ग्राम के ग्रामीणों के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संबंधित पंचायत के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। शिविर में मनरेगा, आधार कार्ड निबंधन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान,जन-धन खाता,विधवा पेंशन,विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सहित सिकल और स्वास्थ्य जाँच सहित अन्य कई विभागों का स्टॉल लगाया गया था। इस दौरान मुखिया रबीना मालतो ने शिविर में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पीवीटीजी जनजातीय समुदाय को आजीविका, वित्तीय समावेशन,मूल दस्तावेज प्रमाण पत्र, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सहायता,बिजली एवं आवास सहित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना सरकार का लक्ष्य है। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को प्रभारी कल्याण / कृषि पदाधिकारी के.सी.दास ने स्वक्छता शपथ सहित नशा मुक्त करने का संकल्प दिलाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button