चांदपुर पंचायत में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 से सम्बन्धित की गई सभा
A meeting was held in Chandpur Panchayat regarding the Swachhta Survey Rural 2025

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। चांदपुर पंचायत सचिवालय में आयोजित महिला सभा में पंचायत की मुखिया पूर्णेन्दु सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 से सम्बन्धित उपायुक्त पाकुड़ द्वारा दिया गया। गाइडलाइन अनुसार निःशुल्क सामूहिक श्रमदान देकर साफ- सफाई, वोटिंग कराने, शौचालय उपयोग के साथ साफ सफाई, रास्ता में कचड़ा ना फेंकने, भस्मक उपयोग, एक मां और एक बेटी के लिए पेड़ लगाने और उसकी फायदा, हर बच्चों को विद्यालय भेजने, पाकुड़ प्रॉजेक्ट संबंधित, सेग्रीगेशन उपयोग आदि विषय पर उपस्थित महिलाओं सामने विस्तारित रूप में बताया गया है। उक्त महिला सभा के लिए 01 जुलाई 2025 को माइकिंग, पंचायत ग्रुप में मैसेज भेजने के बावजूद पंचायत की कोई भी फ्रंट लाइन वर्कर्स,दूसरे सभा की तरह इस सभा में भी उपस्थित नहीं हुए, इस पर पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षण करना चाहता हूं। इस सभा में 5 महिला वर्ड सदस्य में 2 सदस्य और कुछ jslps दीदियों ने उपस्थित हुए , जबकि पूरा पंचायत में माइकिंग और पंचायत ग्रुप में 250 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।



