अमरोहा

अमरोहा में वन महोत्सव का आयोजन

ब्लॉक प्रमुख ने किया वृक्षारोपण, कहा- हर व्यक्ति को लगाने चाहिए 10 पेड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : तहसील क्षेत्र के दौलतपुर रेंज बुरावली में शुक्रवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गंगेश्वरी राजेंद्र सिंह खड़कवंशी ने वृक्षारोपण किया। ब्लॉक प्रमुख ने वन संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 10 पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने पेड़ों को ऑक्सीजन का प्रमुख स्रोत बताया।
उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के बिना किसी भी जीव का अस्तित्व संभव नहीं है। इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में हसनपुर वन विभाग के रेंजर नरेश कुमार, डिप्टी रेंजर सुमित राठी, वन दरोगा अमित कुमार, सुमित कुमार और पलटराम उपस्थित रहे। इसके अलावा वनरक्षक अतुल कुमार, अंकित चौधरी, अशोक के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button