खैरथल

जनता दरबार पर स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। खैरथल के चालीस फुटा रोड पर जनता दरबार स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 4 जुलाई को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता टिल्लू शर्मा ने की।
इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कहा कि स्वामी जी का जीवन युवाओं के लिए एक प्रकाश स्तंभ है
गौरवशाली संस्कृति एवं सनातन मूल्यों को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर आज टिल्लू भाई के जनता दरबार  कार्यालय पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके ओजस्वी विचारों, जीवन मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया।  इस दौरान साथ में पार्षद मोहनलाल पोपटानी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा आसाराम यादव जिला अध्यक्ष मेघवाल समाज बनवारीलाल आर्य हर्षद महादेव सैनी रि टिआए रोहतास कुमार धर्मवीर कुमार प्रेम कुमार शर्मा धर्मेंद्र लोढ़ा भूपसिंह चौहान शिशुपाल जी करमचंद लखवानी राजेश शर्मा   सागर कुमार दीपक कुमार जेपी सरदार सुभाष सिंह सरदार गुरुचरण सिंह राजेंद्र कुमार सतीश सैनी अमित यादव शौकत अली जुबेर खान शाहरुख खान अभी देश प्रेमी लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button