सिंगरौली
सिंगरौली की चार बालिकाओं का अंडर-17 नेशनल फुटबॉल टीम के लिए चयन
दीमापुर नागालैंड के लिए रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले के लिए गर्व का विषय है कि जूनियर बालिका अंडर-17 नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सिंगरौली की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ी—कोमल साकेत, स्नेहा यादव, पूनम गुप्ता और ख्याति कुशवाहा—का चयन मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा किया गया है। ये सभी खिलाड़ी अब दीमापुर (नागालैंड) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव अमित रंजन देव के निर्देश पर 2 नवंबर से 8 नवंबर तक अंबेडकर स्टेडियम, एनटीपीसी विंध्यनगर (सीएसआर) के सहयोग से चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद 9 नवंबर से 18 नवंबर तक सिंगरौली जिले में ही नेशनल कैंप चला, जिसमें मध्य प्रदेश की 35 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। कैंप के बाद 20 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया, जिनमें सिंगरौली की चार खिलाड़ी भी शामिल रहीं।
जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली के सचिव लवकुश कुमार तिवारी ने बताया कि अंडर-17 टीम 19 नवंबर को नागालैंड के दीमापुर के लिए रवाना हो चुकी है। राष्ट्रीय टूर्नामेंट 18 नवंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा।
मध्य प्रदेश जूनियर गर्ल्स टीम के मैच शेड्यूल
23 नवंबर: मध्य प्रदेश बनाम हिमाचल प्रदेश
25 नवंबर: मध्य प्रदेश बनाम महाराष्ट्र
27 नवंबर: मध्य प्रदेश बनाम मिजोरम
इन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल राउंड में प्रवेश करेगी।
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी पी. परस्ते ने चयनित बालिकाओं को शुभकामनाएँ दीं।
साथ ही मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जी. के. श्रीवास्तव, सचिव अमित रंजन देव, सह सचिव,
जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली के अध्यक्ष आर.पी. पटेल, सचिव लवकुश तिवारी, उपाध्यक्ष असगर अली, शैलेश सिंह, विवेक सिंह, सह सचिव संजय गौतम, सदस्य राजा एक्का, हरेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, शालू खान, अल्ताफ,
तथा टीम मैनेजर आर.पी., हेड कोच आशीष पिल्लई और असिस्टेंट कोच यशोदा सिंह ने टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।




