गोड्डा

एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में नए प्रशासनिक भवन का हुआ शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/मेहरमा : प्रखंड अंतर्गत एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की कुलपति प्रो० डॉ० सुषमा हेंब्रम महाविद्यालय पहुंची। उन्होंने कॉलेज परिसर में बनने वाले नए प्रशासनिक भवन का विधिवत शिलान्यास किया।कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने कहा कि इस नए भवन से कॉलेज के शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और महाविद्यालय का शैक्षणिक स्तर भी ऊंचा उठेगा। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ कॉलेज के विकास की दिशा में आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। यह शिलान्यास कार्यक्रम क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button