गोड्डा
कन्हवारा-दुमुही बैरियर के बीच की हाल ही में बनी सड़क जर्जर
हर दिन बाइक सवार होते हैं दुर्घटना का शिकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : सदर प्रखंड अंतर्गत कन्हवारा – दुमुही बेरीयर के बीच की हाल ही में बनी सड़क का हाल बेहाल हो गया है। एक ओर जहां स्थानीय लोगों को बेहतर मार्ग मिलने की उम्मीद थी वहीं दूसरी ओर लापरवाही भरे निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र की सड़क जर्जर है जिस कारण इस जर्जर सड़क पर लगातार दुर्घटना की खबर मिल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर प्रत्येक दिन मोटरसाइकिल दुर्घटना हो रही हैं। सड़क पर मिट्टी, गड्ढे और बिना चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग के चलते वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का अंदाज़ा नहीं हो पाता, जिससे हादसे हो रहे हैं। वहीं स्थानीय एवं आस पास के ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा यातायात सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। रात के समय अंधेरा और बिना स्ट्रीट लाइट्स के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। वहीं स्थानीय प्रशासन एवं सड़क निर्माण विभाग से ग्रामीणों ने मांग किया कि कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क सुरक्षा के सभी जरूरी कार्यों को सुनिश्चित कर कार्य किए जाएं और जब तक कार्य पूरा न हो, तब तक वैकल्पिक रास्तों या उचित संकेतों की व्यवस्था की जाए।



