सीकर

स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर अधिशाषी अभियन्ता को दिया ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाईम्स,ब्यूरो

सीकर ,रींगस सीकर जिले के रीगंस तहसील में अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रीगंस व इण्डिया गठबंधन के नेताओं ने आज रीगंस के भोपतपुरा स्थित अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ग्यापन दिया। किसान सभा व गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि जब पहले से ही सभी उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रिक मीटर लगे हुए है,और मीटर सही चल रहे है तो स्मार्ट मीटर लगाने की क्या आवश्यकता है। बिना वजह मीटर कम्पनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता पर आर्थिक भार डाला जा रहा है। यह स्मार्ट मीटर पहले वाले आम मीटर से 70 प्रतिशत तक अधिक यूनिट निकाल रहा है जो जनता पर बेवजह आर्थिक भार डालना है। स्मार्ट मीटर प्री पैड है जो बैलेंस खत्म होते ही एटोमैटिक विद्युत कट कर देता है। इससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पडता है।किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि कम्पनियों फायदा पहुंचाने के लिए आम बिजली उपभोक्ताओं को लूटने की सरकार नीति बनाई तो आन्दोलन तेज किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। आज के धरना-प्रदर्शन में जितेन्द्र लाम्पुआ, गोपाल सिंह बाजिया, सावर चौधरी, मालीराम वर्मा,सुरज्ञान धाबाई, भूदाराम बगडिया,अशोक कुमावत ,सूरजभान धायल, सोहनलाल सान्खुनिया ,केशाराम धायल, ब्रह्मपृकाश काबरा,सीताराम पावण्डा एडवोकेट, हनुमान बगडिया,सागर मल धायल, रणवीर गठाला, सीताराम,बीरबल बधाला हरलाल सिंह, रामेश्वर सुबेदार, दीपचंद बाजिया, रामधन रूण्डला सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button