उप विकास आयुक्त ने चंदवा प्रखण्ड का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर दिया दिशा- निर्देश
Deputy Development Commissioner inspected Chandwa block, reviewed the schemes and gave directions

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद के द्वारा बुधवार को चंदवा प्रखणड अन्तर्गत संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। सर्व प्रथम चंदवा प्रखणड के पंचायत सासंग में लाभुक उर्मिमा देवी के पूर्ण अबुआ आवास में गृह प्रवेश कराया गया। साथ ही रीता देवी एवं अन्य लाभुको के बन रहे अबुआ आवास के प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। मनरेगा अन्तर्गत लाभुक अतुलनाथ साहदेव, अभिषेक कुमार साहदेव, अविनाश कुमार साहदेव के खेत में आम बागवानी का निरीक्षण किया गया। आम बागवानी में फसल नही लगाने, साफ-सफाई नहीं होने पर ग्राम रोजगार रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई गई। प्रखण्ड चंदवा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदवा का भी निरीक्षण किया गया। जिसमे ओपीडी, शिशु वार्ड, प्रसव वार्ड, टीबी जांच, जांच कक्ष, प्रसव कक्ष, सामान्य वार्ड का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके उपरांत अन्वी एजुकेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेते हुए उपस्थित छात्र- छात्राओं एवं उनके अभिभावको को संबोधित किया गया। उप विकास आयुक्त ने माता-पिता को बच्चे की सफलता के लिए विशेष योगदान देने की बात कही।इसके पश्चात उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मनरेगा अन्तर्गत परिवारों को 100 दिन का कार्य उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।। साथ ही सभी प्रकार के निर्धारित लक्ष्य को शत- प्रतिशत प्राप्त करने का निदेश दिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत में सत्यता पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आवास योजना के समीक्षा के क्रम में आवास को ससमय पूर्ण करने एवं ससमय किस्त भुगतान करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभुकों का सत्यापन 15 जुलाई 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समाज कल्याण अन्तर्गत विभिन्न कार्य का डाटा ससमय अपलोड करने का निर्देश दिया गया। कृषि विभाग अन्तर्गत बीज वितरण ससमय एवं सही लाभुकों को करने का निर्देश दिया गया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पशुपालन विभाग में पशुओं के टीकाकरण का डाटा ससमय अपलोड करने का निर्देश दिया गया। प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस को आजीविका में वृद्धि करने हेतु विशेष कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग को सभी योग्य रसोइयों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चंदवा, अंचल अधिकारी चंदवा, सम्बन्धित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।



