पाकुड़

वित्तीय वर्ष 2025-26 को लेकर उपायुक्त की सख्त बैठक, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य निष्पादन पर जोर

Deputy Commissioner holds strict meeting regarding financial year 2025-26, stressing on transparency and timely execution of work

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़,। 28 मार्च 2026 शनिवार को समाहरणालय सभागार पाकुड़ में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनीष कुमार, उपायुक्त, पाकुड़ ने की। बैठक में समाहरणालय के सभी कार्यालयों के नाजीर, प्रधान सहायक एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या त्रुटि से बचना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) समय पर जमा करने पर विशेष जोर दिया और सभी वित्तीय अभिलेखों एवं लेखा-जोखा का गहन परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित फाइलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मियों से अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने तथा कार्यालयीन कार्यों को व्यवस्थित, प्रभावी एवं बेहतर तरीके से संपादित करने की अपील की। साथ ही, सभी कार्यालयों को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त मनीष कुमार ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे तथा जिले के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button