बोकारो

बोकारो सदर अस्पताल के प्रमुख बने डॉ नितेंद्र

Dr. Nitendra became the head of Bokaro Sadar Hospital

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। झारखण्ड सरकार ने एक आदेश के तहत डॉ नितेंद्र प्रसाद सिंह को बोकारो के सदर अस्पताल का उपाधीक्षक अर्थात प्रमुख बनाया है। बोकारो के सदर अस्पताल के उपाधीक्षक का पद कई महीने से रिक्त था। प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार इसे देखभाल कर रहे थे ।अब जाकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर नितेंद्र प्रसाद सिंह ( डॉ एन पी सिंह ) की नियमित पोस्टिंग की है। डॉक्टर सिंह बोकारो के सरकारी स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर वर्षों से सेवा दे रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा भी उन्हें बधाई दी गई है। साथ ही संघ ने यह आशा व्यक्त किया है कि उनके कार्यकाल में सभी कर्मियों को समय पर वेतन एवं सभी लाभ दिया जाएगा। संघ को यह भी उम्मीद है कि अस्पताल के स्वास्थ्य सेवा में भी सुधार होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button