मुरादाबाद

विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंकावाला में एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। विवाहिता का निकाह उत्तराखंड के युवक से हुआ था। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
ससुराल में भी धावा बोलकर मारपीट की
कोतवाली क्षेत्र के गांव बंकावाला की यूपी का निकाह उत्तराखंड के धीमरखेड़ा निवासी युवक के साथ हुआ था। दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया और ससुराल में भी धावा बोलकर मारपीट की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंकावाला निवासी हबीबुर रहमान की पुत्री शाजिया का निकाह उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के धीमर खेड़ा निवासी मोहम्मद वसीम पुत्र यासीन के साथ किया था। दहेज सोने का जेवर, भैंस, कार और एक लाख रुपए की मांग को लेकर विवाहिता का हॉस्पिटल कर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और उसकी ससुराल में भी धाबा बोला गया।
पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति मोहम्मद वसीम, ससुर मोहम्मद यासीन, सास शायदा परवीन, नंद गुलिस्ता और देवर फरमान और नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button