जय अंबे रक्तदान समिति ने तीन वर्षीय बच्ची को उपलब्ध कराया रक्त, बचाई जान
संजय रावत ने 31वीं बार किया रक्तदान

भोपाल एम्स पहुंचकर राजा सिंह निरंजन ने पहली बार किया रक्तदान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जय अंबे रक्तदान समिति ने जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल पेश की। राजीव जैन की सूचना पर समिति ने तीन वर्षीय मासूम ग्रेविता पुत्री नरेंद्र के लिए कार्ड के माध्यम से रक्तदान की व्यवस्था कर सहायता प्रदान की। वहीं, संतोष पटेल सलैया की सूचना पर गंभीर बीमारी से ग्रसित महिला मरीज के लिए संजय रावत ने 31वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा भोपाल एम्स में शकुंतला पत्नी रमेश पटेल, पूर्व प्रधान उत्तमधाना को रक्त की आवश्यकता होने पर युवा पटेल वाहिनी ललितपुर के आग्रह पर समाजसेवी सदर राजा सिंह निरंजन कुर्मी सेना जामुनधाना खुर्द, हाल निवासी भोपाल, एम्स पहुंचे और पहली बार रक्तदान कर महिला के प्राण बचाने में सहयोग किया। इस पुनीत कार्य में समिति अध्यक्ष दीपक राठौर, कन्हैया लाल रजक, बलराम राज, त्रिदेव दुबे, दीपेश, सुमित राजपूत, अर्पित पाठक, सेठ सूजन पटेल, संतोष पटेल सलैया और हरिशंकर उत्तमधाना सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।



