बेतुल
बैतूल सामाजिक परिवर्तन के लिए संस्थाओं की सक्रियता, समर्पण और जनसहभागिता आवश्यक
नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मप्र जन अभियान परिषद की भारत भारती परिसर, जामठी में नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद की साकी निकाय के सदस्य बुधपाल सिंह ठाकुर एवं विशेष अतिथि के रूप में नर्मदापुरम संभाग के संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत द्वारा प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए जिले में परिषद की गतिविधियों, नवांकुर संस्थाओं की भूमिका एवं आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। बैठक में विगत पांच माह में जिले की समस्त नवांकुर संस्थाओं द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें जल गंगा संवर्धन अभियान, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, तिरंगा यात्रा, सेवा संकल्प अभियान, सेवा मेरा योगदान, जल संरक्षण, बोरी बंधान, पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रत्येक नवांकुर संस्था द्वारा अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। संस्थाओं ने अपने कार्यों की प्रगति, उपलब्धियों, जनभागीदारी एवं क्षेत्र में किए गए नवाचारों की जानकारी प्रस्तुत की। अतिथियों द्वारा प्रस्तुतियों का अवलोकन कर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव दिए गए। बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रशिक्षण, संस्थाओं के दस्तावेजीकरण, उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं विगत तीन माह की गतिविधियों की रिपोर्ट को व्यवस्थित रखने पर भी विशेष चर्चा की गई। आगामी समय में ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को और मजबूत करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को परिणाममूलक बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर श्री ठाकुर एवं श्री तिवारी ने नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के लिए संस्थाओं की सक्रियता, समर्पण और जनसहभागिता आवश्यक है। सभी संस्थाएं अपने निर्धारित सेक्टर में नियमित गतिविधियां संचालित करते हुए ग्राम विकास में प्रभावी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में जिले के समस्त विकास खंडों के विकासखंड समन्वयक, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




