मेरठ
चार वॉच टावर, 36 गोताखोर और दर्जन भर नाव से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मेरठ जनपद में कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए विभिन्न स्तर पर चल रही पुलिस एवं प्रशासन की तैयारी को के तहत जनपद में चार स्थानों पर वॉच टॉवर स्थापित की गई है इनके माध्यम से पुलिस पल-पल की निगरानी रखेगी। जनपद के सात कांवड़ मार्ग में से चार पर पुलिस के द्वारा वॉच टावर स्थापित किए गए हैं। नहर पटरी मार्ग पर नहाते वक्त कावड़ियों के पैर फिसलने और डूबने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मेरठ जनपद में एक दर्जन नावों के साथ लगभग तीन दर्जन गोताखोरों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। मेरठ की मोदीपुरम चौकी, बेगमपुल एवं भोला झाल व भूरे शाह की मजार पर कुल 04 वॉच टावर, मेंरठ मे 36 गोताखोर लगाए गए हैं। जनपद मेरठ द्वारा 483 डिजिटल वॉलन्टियर बनाये गये है। 95 ड्रोन द्वारा कांवड यात्रा की निगरानी की जा रही है।


