पाकुड़

डीसी ने मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष/ सचिव के साथ की समीक्षात्मक बैठक

DC held a review meeting with the President/Secretary of Matsyajeevi Sahayog Samiti.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला के निबंधित प्रखंड स्तरीय, पंचायत स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष/ सचिव के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा वर्तमान वर्ष में मत्स्य उत्पादन को दुगुना करने पर जोर दिया गया तथा निबंधित समितियों का क्रियान्वयन सही तरीके से करने के बारे में बताया गया। माह जुलाई तक सभी समितियों को मत्स्य पालन एवं शिकारमाही के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप सही करने पर जोर दिया गया ताकि समिति के तालाबों में सदस्यों के द्वारा ही कार्य किया जाए ताकि समिति के साथ जलकरों की बंदोबस्ती की जा सके। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button