संथाल परगना के विभिन्न हिस्सों से पहुंचते हैं राजमहल शमशान घाट
People from different parts of Santhal Pargana reach Rajmahal cremation ground.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज नगर पंचायत कार्यालय राजमहल के सभागार में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षात्मक विधायक मो.ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।विधायक ने कहा कि राजमहल में उत्तर वाहिनी गंगा होने के कारण यहां संथाल परगना के विभिन्न हिस्सों से लोग शव के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं,लेकिन श्मशान घाट में कचरा का अंबार है और साफ सफाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है।इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है, उन्होंने कहा कि वह स्वयं श्मशान घाट जाकर विधि व्यवस्था से अवगत होंगे जहां साफ सफाई के साथ-साथ दूरदराज से आए हुए लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नगर पंचायत प्रशासन अभिलंब करना सुनिश्चित करेंगे। आयोजित विशेष बैठक में शहर की साफ-सफाई,कचरा प्रबंधन,पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं श्मशानघाट की नियमित सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।इसके साथ ही राजकीय माघी पूर्णिमा मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर विशेष चर्चा की गई,जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं,सुरक्षा स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, बैठक के उपरांत जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण किया गया,जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। इस अवसर पर राजमहल नगर पंचायत के निवर्तमान नगर अध्यक्ष, सभी वार्डों के वार्ड पार्षद,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।प्रखंड कार्यालय परिसर राजमहल में भी जरूरतमंद एवं दिव्यांग जनों के बीच कंबल का वितरण किया गया उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी पंचायत में जरूरतमंदों के बीच त्वरित कमल का वितरण करवाना सुनिश्चित करें।



