अमरोहा

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर अमरोहा पुलिस सतर्क

सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण और पैदल गश्त जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
अमरोहा। आगामी कांवड़ यात्रा एवं मोहर्रम-2025 के मद्देनजर अमरोहा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी हसनपुर एवं क्षेत्राधिकारी स्याना जनपद बुलंदशहर ने संयुक्त रूप से थाना रहरा एवं थाना नरसैना (बुलंदशहर) क्षेत्र के संवेदनशील मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कांवड़ यात्रा एवं ताजिया जुलूस के पारंपरिक मार्गों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं को परखा गया। निरीक्षण के पश्चात थाना रहरा क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई, जिससे आमजन में सुरक्षा का माहौल बना रहे। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की। जनपद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा और मोहर्रम जैसे संवेदनशील अवसरों पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। साथ ही, अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button