जालौन

रक्षाबंधन पर विशेष पहल: बापू आश्रम समिति ने बढ़ाया भाईचारे का संदेश,

अफसरों से लेकर कैदियों तक बांधी राखी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उरई (जालौन)। संत श्री आशारामजी बापू आश्रम समिति की बहनों ने रक्षाबंधन के अवसर पर जिले में अनूठी पहल करते हुए कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन और जिला कारागार में प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाया। बहनों ने जिलाधिकारी दुर्गेश पांडेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, अपर जिलाधिकारी, एएसपी समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को चंदन तिलक लगाकर, आरती उतारकर और मिष्ठान्न खिलाकर राखी बांधी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।इस सामाजिक पहल को और भी खास बनाते हुए समिति की सदस्यों ने जिला जेल में बंद कैदियों के बीच भी रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें ऋषि प्रसाद का साहित्य नि:शुल्क वितरित किया। साथ ही, उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने और एक सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस पूरे आयोजन में श्रीमती वंदना अग्रवाल, आरती चतुर्वेदी, दिव्या, गरिमा, अंजना व श्याम मोहन मुद्गल जैसे प्रमुख सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। समिति की यह पहल समाज में भाईचारा, मानवीय मूल्यों और पुनर्वास की भावना को मजबूती देने का कार्य कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button