अमेठी

बार एसोसिएशन अमेठी के चुनाव में 20 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए किया नामांकन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी । बार एसोसिएशन अमेठी के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने और सचिव पद के लिए 06 लोगों ने नामांकन किया। वहीं शुक्रवार को सभी पदों पर कुल 20 लोगों ने नामांकन किया। वहीं शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 02 सचिव पद के लिए 06 नामांकन पत्र दाखिल हुए। शेष 12 नामांकन विभिन्न पदों जैसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव जूनियर सदस्य पदों के लिए नामांकन किया गया।उपाध्यक्ष पद को छोड़कर शेष सभी पदो पर कांटों की टक्कर है।
अध्यक्ष पर सदाशिव पाण्डेय और दिनेश सिंह आमने-सामने हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट दयाशंकर शुक्ल ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। 28 अक्टूबर को चुनाव होगा। उसी दिन मतगणना 3 बजे से शुरू होगी। और शाम तक परिणाम घोषित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button