गोड्डा
शिव शिष्य परिवार की हुई अहम बैठक
संत स्वामी अनुरागानंद जी महाराज के आगमन को लेकर तैयारियों की तय हुई रूपरेखा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा/महागामा : स्थानीय नहर चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शिव शिष्य परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार से सेवानिवृत्त जज व शिवगुरु धाम, दरियापुर (जिला मुंगेर) के संत स्वामी अनुरागानंद जी महाराज के आगमन को लेकर तैयारियों की रूपरेखा तय करना था। स्वामी अनुरागानंद जी का आगमन महादेव बथान शिव मंदिर परिसर में सुनिश्चित हुआ है, जहाँ उनके स्वागत हेतु व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। कार्यक्रम संध्या 5 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8 बजे तक चलेगा, जिसके उपरांत भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर सैकड़ों शिवभक्तों के पहुँचने की संभावना है। उक्त आशय की जानकारी शिव शिष्य परिवार महागामा के सुभाष शर्मा एवं अरविंद कुशवाहा ने दी। बैठक में अर्जुन ठाकुर, विश्वनाथ भारतीय, कुंदन पंडित, शंकर सुमन, अनिता जायसवाल, सुधा देवी, जया कुमारी सहित कई अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। शिव शिष्य परिवार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक कार्यक्रम को सफल बनाएं।



