चिकुनगुनिया व डेंगू के बचाव को लेकर जागरूक प्रचार रथ को दिखाया हरी झंडी
Green flagged off to awareness campaign chariot for prevention of Chikungunya and Dengue

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सांसद विजय कुमार हसदा, विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक निशात आलम, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक एवं जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला परिषद, अध्यक्ष व उप विकास आयुक्त एवं सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि ने चिकुनगुनिया व डेंगू के बचाव को लेकर जागरूक प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग चिकुनगुनिया और डेंगू से बचाव के लिए सतर्क हो गया है। इस बीमारी से बचाव और बीमारी के प्रति लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए आज शनिवार को समाहरणालय परिसर से चिकुनगुनिया व डेंगू के बचाव को लेकर जागरूक प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह प्रचार रथ सभी प्रखण्डों के विभिन्न पंचायतों एवं टोलों में जाकर बीमारी से बचाव के तरीके बतायेगी। घर के आसपास टुट-फुटे बर्तन, पुराने टायर अथवा गमला या कुलर में पुराना में पानी न जमा होने देने, पानी में दो बूंद किरोसीन डालने तथा बीमारी के लक्षण दिखते ही अपने निकटवर्ती अस्पताल में पहुंच कर उसका तुरंत इलाज शुरू करायें। उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता ही दोनों बीमारियों का सही इलाज है।



