बरेली

अब सौ फुटा तिराहे पर बनेगा फ्लाईओवर,  शासन ने मांगा प्रस्ताव

वन मंत्री डॉ अरुण करेंगे पैरवी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली-पीलीभीत मार्ग पर 646.80 मीटर लंबा फोर लेन फ्लाईओवर (पुल) बनेगा। सौ फुटा तिराहे पर बनने वाले इस पुल से पीलीभीत रोड पर आने-जाने वाले वाहनों को जाम से मुक्ति मिलेगी। राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार की पैरवी पर शासन ने इसका विस्तृत प्रस्ताव मांगा है। पहली सूची में ही इस पुल के निर्माण को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार की पैरवी पर प्रारंभिक सर्वेक्षण हुआ। इसके बाद 67 करोड़ रुपये अनुमानित लागत मानते हुए सेतु निगम ने अपनी वार्षिक कार्ययोजना में पुल को शामिल किया था। राज्य सरकार ने यूपी के विभिन्न जिलों की कार्ययोजना में शामिल किए गए तमाम पुलों में से 40 के निर्माण को प्राथमिकता में लिया है। इसमें बरेली का यह पुल भी शामिल है। अभी विस्तृत सर्वेक्षण के साथ इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए चौराहों का होगा अध्ययन, बढ़ते ट्रैफिक के बीच सुरक्षित सफर के लिए नगर निगम शहर के चौराहों का निजी फर्म से अध्ययन कराएगा। इसकी रिपोर्ट अगले माह आएगी। इसके तीन महीने बाद काम शुरू होगा। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि नौ चौराहों को अध्ययन के लिए चुना गया है। रिपोर्ट आने के बाद भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए काम कराए जाएंगे।
मंत्री जी करेंगे पैरवी
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री का कहना है की मैं सेतु निगम और शासन के अधिकारियों से बात कर पुल के निर्माण के लिए पैरवी करूंगा। भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पुल जरूरी है। इसलिए मैंने इसका सर्वेक्षण कराया था। अब स्वीकृति जारी होनी है। – डॉ. अरुण कुमार, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button