अमेठी
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या आदि शक्ति मां मां कालिकन धाम में दर्शन पूजन किया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर का निरीक्षण किया ।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली एवं संबंधित वार्डेन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे विद्यालय परिसर का गहनता से निरीक्षण किया, बच्चों के रहने, खाने-पीने, उनके भोजन की गुणवत्ता, पढ़ाई-लिखाई आदि का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्र,अनिल कुमार मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




