पाकुड़

तनवीर आलम ने गांवों का दौरा कर विकास योजनाओं की किया समीक्षा, ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं सुव्यवस्थित करने का दिलाया भरोसा

Tanveer Alam visits villages to review development plans, assures villagers of streamlining basic amenities

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, 11 सितंबर 2025 (गुरुवार)। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जनाब तनवीर आलम ने सदर प्रखंड के उदयनारायणपुर पंचायत में क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। पंचायत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी एवं संगठन लगातार प्रतिबद्ध है। इसके बाद तनवीर आलम ने झिकरहटी पूर्वी पंचायत के ग्राम कक्कड़बना, सिरीश टोला तथा मासना नदी किनारे प्रस्तावित पीसीसी सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित योजनाओं की स्थिति समझी और वास्तविक जरूरतों का आकलन किया। कार्यक्रम के उपरांत वे पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती, जनहित मुद्दों और क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से भेंट भी की और आगे की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, लक्ष्मीकांत, मंडल अध्यक्ष असरफुल हॉक, सोहीदुल इस्लाम, मोनिरूल इस्लाम, जयदूर शेख सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button