गोड्डा

पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने दी कर्मियों को सुरक्षा की डोज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा :  सोमवार  को पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने  स्वयं टीका लगाकर और मौके पर उपस्थित रहकर केंद्र के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बारी-बारी से टीकाकरण कराया।
डॉ. पासवान ने इस अवसर पर कहा कि हेपेटाइटिस-बी एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जो लिवर को प्रभावित करती है, इसलिए इससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पहले चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है, क्योंकि वे मरीजों के सीधे संपर्क में रहते हैं और संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
उन्होंने आगे कहा कि टीकाकरण से न केवल व्यक्ति की सुरक्षा होती है, बल्कि समाज में संक्रमण के प्रसार पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है। आने वाले दिनों में आमजन के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस बीमारी से सुरक्षित रह सकें।
सभी कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति में टीकाकरण कराया और इसे एक सराहनीय कदम बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button