जालौन

दूसरे दिन भी चला जोल्हूपुर में हाइवे से अतिक्रमण हटाने का अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान गल्ला मंडी से जोल्हूपुर की ओर हाईवे की सीमा में किए गए कब्जों को हटाकर जल निकासी के लिए नालियां खोदी गईं।
बताया जाता है कि क्षेत्र में भले ही फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ हो, लेकिन जमीन सिक्सलेन के लिए अधिग्रहित की गई थी। नियमानुसार सड़क के मध्य से करीब साढ़े बाईस मीटर तक की जमीन हाईवे प्राधिकरण की है, जिसमें काफी हिस्सा खाली पड़ा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर हाईवे किनारे व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों ने अतिक्रमण कर लिया था। अब सिक्सलेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के चलते विभाग ने अपनी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को प्रशासन की अगुवाई में एनएचआईटी कंपनी द्वारा अभियान की शुरुआत पूर्व विधायक छोटे सिंह चैहान के आवास से किलकारी हॉस्पिटल और गल्ला मंडी परिसर के बाहर तक की गई थी, जहां बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। शुक्रवार को भी अभियान जारी रखते हुए एनएचआईटी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक इंग्लेश शर्मा के नेतृत्व में उमा टीवीएस और आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस दौरान अस्थायी अतिक्रमण हटाकर नालियों का निर्माण कराया गया। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार हाईवे के आसपास बिना अनुमति के संचालित हो रही व्यावसायिक गतिविधियों के कारण जल निकासी बाधित हो रही थी, जिससे बारिश का पानी सड़क पर भर जाता है और सड़क को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब हाईवे किनारे व्यापार करने वालों को प्राधिकरण से अनुमति लेना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनके सामने जल निकासी के लिए नालियां खोदी जाएंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button